spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Paper Cup में चाय पीना है कितना खतरनाक, ये जानकर चौंक जाएंगे आप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  क्या आप चाय पीना पसंद करते हैं? क्या आप घर के बाहर भी चाय पीते हैं? यह सवाल इसलिए क्योंकि आगे की खबर आपको चौंका देगी। जी हां…चाय पीने के तरीके (paper cup harmful) को लेकर आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) के वैज्ञानिकों ने एक बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर आप भी सकते में आ जाएंगे। दरअसल इन वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि एक व्यक्ति प्रतिदिन Paper Cup में औसतन तीन बार चाय या कॉफी पीता है, तो वह 75,000 छोटे सूक्ष्म प्लास्टिक (Micro-plastic) के कणों को निगलने का काम करता है।

ऐसे करता है नुकसान

यदि आपने प्लास्टिक वाली गिलास से सेहत को नुकसान पहुंचता है सुनकर, पेपर वाले कप में चाय पीना शुरू कर दिया है, तो सावधान हो जाएं। डिस्पोजेबल पेपर कप (Disposable Paper Cup) में रखी जाने वाली चाय भी आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कप के अंदर के स्तर में इस्तेमाल सामग्री में सूक्ष्म-प्लास्टिक और अन्य खतरनाक घटक मौजूद होते हैं और इसमे गर्म तरल पदार्थ परोसने के बाद पदार्थ में दूषित कण आ जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि पेपर कप के भीतर आमतौर पर हाइड्रोफोबिक फिल्म की एक पतली परत होती है। इसे ज्यादातर प्लास्टिक (पॉलीथीन) और कभी-कभी सह-पॉलिमर से बनाने का काम किया जाता है।

इसे भी पढ़ें :देखिए.. 22 साल की आयुषी ने खुद को कैसे मिटा लिया

पूरी प्रक्रिया में कुल 15 मिनट का वक्त

देश में पहली बार किए गए अपनी तरह के इस शोध के बारे में वैज्ञानिकों ने बताया कि 15 मिनट के अंदर यह सूक्ष्म प्लास्टिक की परत गर्म पानी की प्रतिक्रिया में पिघल जाती है. रिसर्च के अनुसार एक पेपर कप में रखा 100 मिलीलीटर गर्म तरल (85-90 ओसी), 25,000 माइक्रोन-आकार (10 माइक्रोन से 1000 माइक्रोन) के सूक्ष्म प्लास्टिक के कण छोड़ने का काम करता है। इस पूरी प्रक्रिया में कुल 15 मिनट का वक्त लगता है।

इसे भी पढ़ें :उम्मीदों का दीया… क्या दिवाली पर इनके घर भी होंगे रोशन

स्वास्थ्य पर गंभीर असर 

सूक्ष्म प्लास्टिक आयन जहरीली भारी धातुओं जैसे पैलेडियम, क्रोमियम और कैडमियम जैसे कार्बनिक यौगिकों और ऐसे कार्बनिक यौगिकों…इनकी बात करे तो ये जल में घुलनशील नहीं हैं, जब यह मानव शरीर में प्रवेश करते हैं, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालकर आपको बीमार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :रांची में अपराधी बेखौफ, बिल्डर के घर पर की गोलियों की बौछार (Exclusive Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेडिशन ब्लू होटल में जुटे NDA के 24 विधायक, इनके समर्थन में दिखी पूरी फौज…

Ranchi : राजधानी रांची का रेडिशन ब्लू होटल अचानक...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

झारखंड को मिलेंगी नई ट्रेनें… जानें

Ranchi : झारखंड के लाखों रेल यात्रियों के लिये...

चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, कार से मिली 408 बोतल…

Chatra : झारखंड से बिहार तक फैले अवैध शराब...

दनुआ घाटी में आधी रात का कहर, एक ट्रेलर खाई में गिरा…

Chouparan : बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दनुआ घाटी...