महिलायें बोलीं जेल जाने को तैयार पर तोड़ेंगे जरूर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के बर्वे बसाती गांव में इन दिनों बिजली बिल सबसे बड़ी चिंता बन गया है। झारखंड सरकार की स्मार्ट मीटर योजना, जिसे सुविधा और पारदर्शिता के नाम पर लागू किया गया था, अब गांव के गरीब और मजदूर परिवारों के लिये मुसीबत बन गई है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक बढ़े बिजली बिल ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। किसी के घर हजारों का बिल पहुंच रहा है, तो कोई समझ ही नहीं पा रहा कि आखिर इतनी बिजली खर्च कब हुई। हालत यह है कि गांव में अब स्मार्ट मीटर को लेकर गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है।

रोज कमाने-खाने वाले लोग इतना बिल कहां से भरेंगे

गांव के लोगों का कहना है कि पहले जहां मामूली बिजली बिल आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल कई गुना बढ़ गया है। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले लोगों के सामने अब बिजली बिल भरना बड़ी चुनौती बन चुका है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुये कहा कि “दिनभर मेहनत मजदूरी करके घर चलाना मुश्किल है, ऊपर से हजारों रुपये का बिजली बिल भेजा जा रहा है। आखिर गरीब आदमी इतना पैसा कहां से लाये?” बढ़ती परेशानी से तंग आकर ग्रामीणों ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक विद्युत अभियंता, इरबा-ओरमांझी को आवेदन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि ग्राम बर्वे बसाती, पोस्ट डहू, थाना ओरमांझी के कई उपभोक्ता आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं और बढ़े हुये बिजली बिल का भुगतान करने में लाचार हैं। इस आवेदन पर रीना देवी, अफरोज अंसारी, पूनम देवी, संदीप महतो, समीमा परवीन, आशा देवी समेत कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

ग्रामीणों ने लगाया मनमानी बिलिंग का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग बिना सही जांच के मनमाना बिजली बिल भेज रहा है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलिंग व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गयी है। गांव की महिलाओं ने भी नाराजगी जताते हुये कहा कि पहले जितनी बिजली जलती थी, आज भी उतनी ही इस्तेमाल हो रही है, फिर अचानक बिल इतना ज्यादा कैसे आने लगा? ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की गयी, तो गांव के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें : ‘दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

इसे भी पढ़ें : प्रज्ञा केंद्र संचालकों का ऐलान, 1 जून से डिजिटल हड़ताल…

इसे भी पढ़ें : जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : आखिर कैसे चलेगा रांची का ये थाना…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में दर्दनाक हा’दसा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जवान बेटे ने कर ली खु’दकु’शी, दवा कंपनी पर लगा गंभीर इल्जाम…

Dhanbad : धनबाद के हीरापुर से एक ऐसी दर्दनाक...

‘दा नांग’ में लहराया तिरंगा, PM मोदी ने की जमकर तारीफ…

Kohramlive : भारत के युवा पहलवानों ने वियतनाम की...

प्रज्ञा केंद्र संचालकों का ऐलान, 1 जून से डिजिटल हड़ताल…

Dhanbad : झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र...

जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर और साहिबगंज की सीमा से जुड़े...