spot_img

चितरपुर में 29 परिवारों को मिला पशुधन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh(Prince Verma): रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 29 ग्रामीण परिवारों के बीच बकरा-बकरी, सूकर, बॉयलर और लेयर मुर्गी के चूजों बांटे गये। योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को पशुपालन से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो और विशिष्ट अतिथि पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे। अतिथियों ने लाभुकों को पशुधन सौंपते हुये सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

29 लाभुकों को मिला पशुधन का संबल

योजना के तहत 16 लाभुकों को 160 बकरा-बकरी, 4 लाभुकों को 20 सूकर, 3 लाभुकों को 1,560 बॉयलर चूजे और 6 लाभुकों को 2,400 लेयर मुर्गी के चूजे दिये गये। इसके साथ ही पशुपालन के लिये आवश्यक फीड, ड्रिंकर, फीडर और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि लाभुक बेहतर तरीके से पशुधन का पालन कर सकें। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये कई जनकल्याणकारी योजनायें चला रही है। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

पशुपालन के गुर भी सिखाये गये 

कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने लाभुकों को बकरा-बकरी, सूकर और मुर्गी पालन की वैज्ञानिक विधि, उनके रखरखाव, पोषण और बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही देखभाल से पशुपालन आय का मजबूत माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह, वरुण महतो, उत्तम पटवा, कुसुम रंजन, कालीचरण महतो सहित बड़ी संख्या में लाभुक और ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : ”राम के नाम पर वोट, मंदिरों के नाम पर नोट, हिसाब दे भाजपा”

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल(5-11 जुलाई) : ये बनेंगे लकी, इन्हें रहना होगा अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : पति को मा’रकर बाथरूम में दफना दिया, 48 दिन बाद खुली पोल…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में थाने बने समाधान के दरबार…

इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले हजारों कब्रें तैयार, वजह… जानें

Kohramlive : ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...

कठम्बा गांव में शुरू हुई नई जलमीनार, घर-घर पहुंचेगा साफ पानी…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बसरिया पंचायत के इस कठम्बा...

करमा पंचायत में बंटी खुशियों की पोटली…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के करमा पंचायत में शनिवार को...

”राम के नाम पर वोट, मंदिरों के नाम पर नोट, हिसाब दे भाजपा”

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय...