Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के करमा पंचायत में शनिवार को कई जरूरतमंद परिवारों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब जन वितरण प्रणाली (राशन) दुकान परिसर में सोना सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लूंगी बांटी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचे और निर्धारित मानकों के अनुसार उन्हें वस्त्र उपलब्ध कराये गये। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया देवंती देवी ने स्वयं लाभुकों के बीच सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ सहयोग देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
‘कोई पात्र लाभुक वंचित नहीं रहेगा’
मुखिया देवंती देवी ने कहा कि पंचायत स्तर पर पूरी पारदर्शिता के साथ वितरण कराया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे। उन्होंने लाभुकों से समय पर आकर योजनाओं का लाभ लेने और पंचायत की जनकल्याणकारी पहलों में सहयोग करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वितरण व्यवस्था शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
इसे भी पढ़ें : चितरपुर में 29 परिवारों को मिला पशुधन…
इसे भी पढ़ें : ”राम के नाम पर वोट, मंदिरों के नाम पर नोट, हिसाब दे भाजपा”
इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल(5-11 जुलाई) : ये बनेंगे लकी, इन्हें रहना होगा अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : पति को मा’रकर बाथरूम में दफना दिया, 48 दिन बाद खुली पोल…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में थाने बने समाधान के दरबार…








