खुशखबरी, अब Gas cylinder के लिए Address Proof जरूरी नहीं

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : नया रसोई Gas cylinder लेने वालों के लिए खुशखबरी। अब उन्‍हें नया गैस सिलिंडर लेने के लिए आवास प्रमाण पत्र दाखिल करने से छूट मिल गई है। बिना एड्रेस प्रूफ के सिलिंडर अपने घर लाया जा सकता है। पहले आवास प्रमाण पत्र देना अनिवार्य था। इसके लिए बिजली बिल अथवा राशन कार्ड की फोटोकॉपी देनी पड़ती थी। अब इस झंझट से मुक्ति मिल गई है। ध्‍यान से जान लें कि यह राहत सिर्फ 5 किलो वाले छोटे Gas cylinder के लिए ही है। बड़े Gas cylinder के लिए आपको एड्रेस प्रूफ देना होगा।

IOCने समाप्‍त की बाध्‍यता

यह उल्‍लेखनीय है इसे संबंध में देश की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने देश के नागरिकों को राहत दी है। रसोई गैस पर पते की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। इसका मतलब यह है कि आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ रहे अथवा नहीं रहे, आप गैस सिलिंडर ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने भीख मांगने संबंधी कानूनों पर 5 राज्यों को दिया Notice

दुकानों से नहीं, गैस एजेंसी से लें

बहुत से लोग दुकानों से भी छोटे सिलिंडर खरदते हैं। वहां ये उचित मूल्‍य पर नहीं मिलते हैं। यदि आपको उचित दाम में गैस सिलिंडर खरीदना चाहते हैं, तो किसी गैस एजेंसी से ही लें। पहले इस सिलिंडर को खरीदने के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती थी, अब इसकी बाध्‍यता को समाप्त कर दिया गया है।

इस प्रकार करें बुक

छोटे सिलिंडर को एजेंसी से खरीदने के साथ रीफिल के लिए बुक किया जा सकता है। घर बैठे बुक किया जा सकता है। इंडेन ने इसके लिए नंबर जारी किया है, जो 8454955555 है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल कर छोटा सिलिंडर बुक किया जा सकता है। वाट्सएप के माध्‍यम से भी बुक किया जा सकता है। रीफिल टाइप कर आप 7588888824 नंबर पर संदेश भेज दें। सिलेंडर बुक हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : बदलेंगे श्रम कानून, हफ्ते में मैक्सिमम 48 घंटे काम!  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को क्रिकेट का...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...