सिम KYC के लिए आ रहे मैसेज तो हो जाएं अलर्ट, नहीं तो…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : अगर आपको भी KYC के लिए मैसेज या कॉल आ रहा हैं तो हो जाएं अलर्ट। जी हां, एयरटेल के सिम KYC कराने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही इससे बचने के लिए लोगों को उपाय भी बताए हैं।

क्या मिल रहा मैसेज

KYC के लिए जो मैसेज मिल रहा है उसमें कहा जा रहा, ‘प्रिय एयरटेल सिम ग्राहक, आपका KYC निलंबित कर दिया गया है। अपने एयरटेल सिम का KYC कराने के लिए 93391**** पर कॉल करें। KYC नहीं करने पर आपका अकाउंट 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा।’

इसे भी पढ़ें : Australia की पत्रकार जासूसी के शक में गिरफ्तार

साइबर क्राइम ने किया अलर्ट

DCP साइबर क्राइम ने ट्वीट कर बताया, ‘सावधान रहें!! एक नए तरीके का फ्रॉड SMS सामने आया है, जिसमें एयरटेल सिम कार्ड की केवाईसी कराने के लिए एक मोबाइल पर कॉल करने को कहा जाता है। इस नंबर पर कॉल करने पर एक साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से आपके बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड से पैसे उड़ा लेता है।’

दूसरे ट्वीट में बताया, ‘कॉलर की बातों में ना आएं। कोई भी ऐप डाऊनलोड ना करें और ना ही कोई छोटी से छोटी पेमेंट करें। ये ठग, डाउनलोड किए गए ऐप, जैसे Any Desk, QuickSupport से आपके फोन स्क्रीन को रेमोटेली देख लेते हैं और आपके कार्ड, CVV, OTP, UPI PIN, आदि चुरा कर लाखों रुपये उड़ा लेते हैं।’

मैसेज आने पर ये करें

इस तरह किन कोई भी KYC के लिए मैसेज आए तो उसे इग्नोर करें। यदि आपको KYC वेरिफाई करना है तो आप ऑफिशियल कस्टमर केयर से बात करें। किसी भी अनजान नंबर पर ना कॉल करें और ना ही अपने मोबाइल पर कोई भी ऐप डाउनलोड करें।

इसे भी पढ़ें : Deep Siddhu चढ़ा पुलिस के हत्थे, लाल किला हिंसा का था आरोपी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।