Kohramlive Desk : भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर 18 अगस्त से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। मैच खेलने के लिए Team India जिम्बाब्वे रवाना हो चुकी है। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की फोटोज शेयर कर दी है। इस दौर पर टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में है। सेलेक्टर्स ने इस सीरीज में 31 साल के एक बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को टीम में शामिल किया है। यह खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे पर अपना डेब्यू मैच खेलता दिखाई दे सकता है।
कई नए खिलाडि़यों को किया गया है शामिल
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, लेकिन सभी की नजर 31 साल के विस्फोटक बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) पर रहने वाली है। राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) एक बार फिर टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बनने में कामयाब रहे हैं। उन्हें अभी तक टीम इंडिया में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। जिम्बाब्वे दौरे पर उनका ये इंतजार खत्म हो सकता है। केएल राहुल की कप्तानी में उन्हें अपना पहला मैच खेलने को मिल सकता है।
इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर नहीं मिली जगह
राहुल त्रिपाठी पिछले कुछ समय में कई बार टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बने हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना सके हैं। टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में इंग्लैंड (England) और आयरलैंड (Ireland) का दौरा किया था। राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) इन दोनों दौरों पर टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे, मगर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, दलाल बने सितमगर, मां हो रही है पागल, बची लड़कियों की लाज, देखें…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजली सोरेन ने बांधी राखी, लंबी आयु और सलामती की मांगी दुआ
इसे भी पढ़ें : पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें
इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी
इसे भी पढ़ें : जब वो संवर गये तो इन्हें उलझा दिया, दुखदाई बुढ़ापे की जिंदगी बदलेगी! देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बासुकीनाथ श्रावणी मेला का हुआ समापन, चढ़ावा चढ़े 3 करोड़ 6 लाख…








