GUMLA : मवेशी व्यापारी मुमताज अंसारी को लूटने वाले जब धरे गये तो पुलिस की आंखें फटी रह गई। लूट की जिस गाड़ी के साथ बदमाश पकड़े गये, उस गाड़ी के अंदर से अलग-अलग तरह की वर्दी, देसी कट्टा, जिंदा गोली और बकरियां मिली। व्यापारी का इल्जाम है कि उससे 55 सौ रुपये नगद और बकरी लदे पिकअप वैन लूट ली गई थी। वहीं व्यापारी मुमताज, चालक और उप चालक को मारा पीटा भी गया। वहीं पुलिस यह सोचकर हैरान और परेशान है कि यह वर्दी, हथियार और गोलियां किसकी है और कहां ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार दसों बदमाशों से पूछताछ पुलिस के अलग-अलग अधिकारी कर रहे हैं। यह वाक्या गुमला जिले के रायडीह की है।
लुटे व्यापारी ने बताया कि वह लोग गढ़वा से एक पिकअप वैन में बकरी लोड कर ओडिशा जा रहे थे। जारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के पास 10 अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। बिना कुछ कहे सुने डंडे से मारने-पीटने लगे। उनपर कुल्हाड़ी से भी प्रहार किया गया। तीनों जख्मी हो गये।
बताया गया कि पिकअप में GPRS लगा हुआ था। जिस कारण उसका लोकेशन आसानी से पता चलता रहा। पुलिस पिकअप का लोकेशन लिया और कुछ देर बाद रायडीह थाना क्षेत्र में उसे पकड़ लिया। वैन के बोनट पर 5 लोग बैठे थे। वहीं 5 अंदर थे। पुलिस को शंका है कि गिरफ्तार लोगों का ताल्लुकात माओवादी या उग्रवादियों के साथ तो नहीं। इस बिंदु पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें
इसे भी पढ़ें : OMICRON VARIANTS : विदेशयात्रा से लौटे 12 कोरोना संक्रमित LNJP अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : Omicron Variants : दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : प्रॉपर्टी डीलर रामकुमार राय को घर के बाहर गोलियों से भूना…
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल






