नई दिल्ली : भारत जैसे देश में सांप काटने प्रत्येक साल हजारों लोग मरते हैं। सांप के काटने पर सही उपचार के अभाव में ऐसा अधिक होता है। अत: यह ठीक से जानना जरूरी है कि सांप काटने पर इलाज कैसे किया जाए। सही उपचार अपनाने पर सांप काटे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। अगर आपको या आस-पास किसी भी शख्स को सांप कांट ले तो तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए या इमरजेंसी पर कॉल करना चाहिए। सबसे पहले पीड़ित को एंटीवेनम दवा देनी चाहिए। यह दवा सांप के जहर को ऊतकों से बांधने और गंभीर रक्त, ऊतक, या तंत्रिका तंत्र की समस्याएं पैदा करने से रोकती है। सांप काटने के बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
यदि सांप दिख जाए तो सुरक्षित दूरी से लें उसकी तस्वीर
काटने के बाद यदि सांप दिख जाए तो, मुमकिन हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की तस्वीर लें। इससे सांप की पहचान करने होने से उपचार में सहायता मिल सकती है।
प्रभावित हिस्सों को साबुन-पानी से धोएं
जिस हिस्से में सांप ने कांटा हो, कोशिश करें कि उस हिस्से को साबुन-पानी से धोएं। फिर साफ कपड़े से हिस्से को बांध दें। कांटे हुए हिस्से पर गंदा कपड़ा नहीं बांधना चाहिए।
नहीं करें ये गलतियां
– सांप के कांटने के बाद उसे बिल्कुल भी न उठाएं और न ही उसे फंसाने की कोशिश करें।
– सांप के काटे जाने पर लक्षणों के प्रकट होने की प्रतीक्षा न करें, तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।
– कभी भी घाव को चाकू से न काटें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
– कई लोग सांप के काटने के बाद जहर चूसने की कोशिश करते हैं, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए।
- सांप के कांटने पर बर्फ लगाई जाती है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का टीजर जारी, फैंस को मिली दीपिका-जॉन की पहली झलक
इसे भी पढ़ें : वित्तमंत्री के पिटारे से निकला 1,01,121 करोड़ का बजट, जानिये खास बातें…
इसे भी पढ़ें : UP में छठे चरण का घमासान, कहीं झड़प तो कहीं वोट बहिष्कार, देखें…
इसे भी पढ़ें : पार्टनर के साथ पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर किये इतने टुकड़े कि…
इसे भी पढ़ें : फौजी पापा ने दिखाया राह और 20 छात्रों को लीड करते यूक्रेन से निकल पड़ी रांची की अंबिका
इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह तक बाइक पहुंचाने वाले का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…












