Palamu : पलामू के एक पेट्रोल पंप में अपराधियों ने जमकर कोहराम मचाया। एक बाइक पर सवार तीन अपराधी मेदिनीनगर-औरंगाबाद NH 98 पर चपरवार स्थित विजय तारा पेट्रोल पंप पहुंचे। उस वक्त रात के करीब एक बजे रहे थे। पंप कर्मियों के अनुसार एक अपराधी मेन रोड पर ही बाइक लेकर रुक गया। दो लोग अंदर पंप के ऑफिस में घुस आये। उनके हाथ में रिवाल्वर था। पंप में मौजूद तीन कर्मचारियों गलकिशोर, दिनेश कुमार व रवि कुमार को रिवॉल्वर की नोंक पर बंधक बना लिया। हवाई फायरिंग कर बोले… गल्ले की चाबी दो, नहीं तो यहीं ठोक देंगे। चाबी देने में जरा सी देर हुई, तो एक लूटेरे ने रिवॉल्वर की बट से मारकर रवि को जख्मी कर दिया। फिर चाबी लेकर गल्ला खोला। उसमें रखे 60 हजार रुपये कैश निकाल लिये। साथ ही कंप्यूटर का भी कुछ सामान उठा लिया और वहां से भाग निकले। घटना बीते शनिवार देर रात की है। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। यह पेट्रोल पंप व्यवसायी रवि शंकर सिंह का है।
लूट की सूचना पुलिस तक पहुंची। आज यानी रविवार को पुलिस और पंप कर्मियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस लूटेरों की खोजबीन और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : राज्यपाल और सीएम ने शहीद को दी श्रद्धांजलि, क्या बोल गये दोनों… देखिये
इसे भी पढ़ें : 21 साल में आपकी बेटी बन जाएगी लखपति!, मिलेंगे 65 लाख, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें : Promise Day 2022: आखिर क्यों मनाते हैं प्रॉमिस डे, जानें…
इसे भी पढ़ें : Happy Teddy Day 2022 : क्यों मनाया जाता है टेडी डे, जानें…
इसे भी पढ़ें : Happy Kiss Day : जानिये “किस” के टाइप और उसके मायने
इसे भी पढ़ें : हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, राशन डीलर की मौत
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में हुई झोंटा-झोटी, कहीं न हो जाये बड़का बवाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ














