रांची के डीसी छवि रंजन ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
RANCHI : रांची के डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को जिलास्तरीय कोविड टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें डीडीसी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुंडू सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, जिला के सभी बीडीओ, सीओ, एमओआईसी एवं पीएमयू सदस्य मौजूद थे। डीसी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और टीकाकरण की समीक्षा की और सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 15 प्लस, 18 प्लस और प्रिकॉशनरी डोज़ दिए जाने के कार्य की विस्तार से जानकारी ली। डीडीसी को सभी बीडीओ के पिछले एक महीने का वीकली रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कहा कि सभी बीडीओ को कितना लक्ष्य दिया गया था और उन्होंने कितना प्राप्त किया, रिपोर्ट के माध्यम से बताएं। डीसी ने बूथ वाइज डोर टू डोर सर्वे कार्य की समीक्षा की। सभी ईआरओ को प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ काम करने का निर्देश दिय। डोर टू डोर सर्वे का बूथ वाइज डाटा कलेक्ट कर लें। संबंधित रिपोर्ट बुधवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इससे पता चलेगा कि कितने लोग शिफ्ट या माइग्रेट हुए और कितनों ने दूसरे जगह वैक्सीन ली है।
अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीडीओ की तारीफ
जिला में कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रखंड के बीडीओ की उपायुक्त ने प्रशंसा की, जबकि औसत से कम प्रदर्शन करने वाले बीडीओ को उपायुक्त ने कड़ी चेतावनी दी। बेड़ो, लापुंग, मांडर, तमाड़, कांके, रातू और सोनाहातू के बीडीओ और एमओआईसी को उपायुक्त ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जल्द से जल्द प्रदर्शन में सुधार करें नहीं तो वेतन रोक दिया जाएगा और विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। जिला कोविड अस्पताल (सदर अस्पताल), बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल, रेसलदार सीएचसी में प्रतिनियुक्ति की समीक्षा करते हुए डीसी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि 9वीं कक्षा से ऊपर के शिक्षकों का डेपुटेशन रद्द करें। कोविड-19 के मामलों में आ रही गिरावट को देखते हुए सदर अस्पताल के चौथे और पांचवें तल्ले में सामान्य मरीजों के इलाज की व्यवस्था शुरू करें।
कितने शिक्षकों ने लिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डाज
डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में कितने शिक्षकों ने कोविड-19 टीका के दोनों डोज़ लिए हैं, इसकी रिपोर्ट दें। साथ ही उन्होंने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ के दोनों डोज़ लेकर स्कूल आने से संबंधित पत्र सभी स्कूलों को जारी करने का भी निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : जैप जवान को उठाने पहुंचे खलासी के उड़े होश, जो देखा…
इसे भी पढ़ें : LIC के इस प्लान से 1 रुपये में मिल रहा है एक करोड़ का फायदा, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, केंद्र ने SC को बताया
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन का भी होगा ‘आधार’ नंबर
इसे भी पढ़ें : कहीं आपका भी e-Shram Card तो नहीं हो गया रिजेक्ट, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें : माओवादियों द्वारा लगाये गये IED Blast में पत्रकार की मौत
इसे भी पढ़ें : कोडरमा, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का हर विधायक होगा मुख्यमंत्री, ऐसे करेंगे काम : चन्नी






