Ranchi : सिलीगुड़ी से रांची आने के लिए जैप-1 का जवान प्रकाश रविवार को बस में चढ़ा। सुबह रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बस पहुंची। सभी यात्री बस से उतर गये, मगर प्रकाश नहीं उतरा। खलासी जब उसे उठाने पहुंचा तो हक्का-बक्का रह गया। प्रकाश नहीं उठा। खलासी भागे-भागे नीचे उतरा और इसकी जानकारी दी। बस के कर्मी भागे-भागे खादगढ़ा टीओपी पहुंचे और मामले की जानकारी दी। साथ ही लोअर बाजार पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। जवान की मौत कैसे हुई इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।
इसे भी पढ़ें : जम्मू से लेकर दिल्ली तक कांपी धरती, घरों से भागे लोग, किया…
इसे भी पढ़ें :सात फेरों से पहले दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, फिर…
इसे भी पढ़ें : Anusha Dandekar ने स्वीमिंग पूल में लगा दी ‘आग’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राहुल पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार, गाया ‘श्रीवल्ली’ गाना, दिव्यांका और राखी सावंत ने कहा…
इसे भी पढ़ें : स्वर कोकिला की सेहत में हुआ सुधार
इसे भी पढ़ें : …और Siddharth Shukla को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान, देखें Video
इसे भी पढ़ें : स्वर कोकिला की सेहत में हुआ सुधार
इसे भी पढ़ें : …और Siddharth Shukla को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान, देखें Video












