spot_img

पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्‍ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मोहाली : मोहाली में खेले गये पहले टेस्‍ट मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हरा दिया। जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में टीम इंडिया और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। जडेजा ने एक टेस्ट मैच में शतक के अलावा एक पारी में 5 विकेट लेने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए है। वहीं एक टेस्ट में 150+ रन बनाने के साथ एक पारी में 5 विकेट चटकाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे पहले यह कारनामा वीनू मांकड़ और पॉली उमरीगर कर चुके हैं।

आर अश्विन तीन बार एक टेस्ट मैच में शतक के अलावा एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। अश्विन ने 2011 और 2016 में वेस्टइंडीज व 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड बनाया था। फॉलोऑन खेलने को मजबूर हुई श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 178 रन पर ढेर हो गई। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 574/8 पर पारी घोषित कर दिया था। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 174 रन पर सिमट गई थी। जडेजा ने इस टेस्ट मैच में 175 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा श्रीलंका की पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में 7 विकेट लिए। वे अब कपिल देव को पीछे छोड़कर भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। दूसरा टेस्ट मैच 12 मार्च से बेंगलुरु में खेला जाएगा। टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2017 में नागपुर टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 239 रन से हराया था।

इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार के लिए अब ये जरूरी नहीं, मगर इसको अपडेट कराना जरूरी

इसे भी पढ़ें :पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, अब वृद्धों को मिलेगी अधिक पेंशन, जानिए कितनी बढ़ी राशि

इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें :ICSE, ISC Term 2 की रिवाइज्ड Datesheet जारी, देखें नई Exam dates  

इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें :ADSO के दो ठिकानों पर रेड, करोड़ों की हेराफेरी का…

इसे भी पढ़ें :मां को गंडासे से काट डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने बेटे का क्‍या किया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...