spot_img

World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्‍तान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

माउंट मॉनगनुई : भारतीय महिला टीम ने वर्ल्‍ड कप का शानदार आगाज किया है। पहले ही मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्‍तान को 107 रनों से हरा दिया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुये भारतीय टीम ने 244 रन बनाये। 245 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पूरी पाक टीम 43 ओवर में 137 रन पर ही ढेर हो गई। सिद्रा अमीन (30) टॉप स्कोरर रहीं। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। भारत की तरफ से स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार ने कमाल की पारी खेली। पूजा ने 59 बॉल में 67 रन बनाए। वहीं, स्नेह ने 53 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने भी 52 रनों का महत्‍वपूर्ण योगदान दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ये लगातार चौथी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने PAK को 2009, 2013 और 2017 में खेले गए वर्ल्ड कप के मैच में धूल चटाई थी। वहीं, पाक के खिलाफ ओवरऑल भारत की ये लगातार 11वीं जीत रही।

राजेश्वरी ने केवल 31 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने PAK ओपनर जावेरिया खान (11), अलिया रियाज (11), फातिमा सना (17) और विकेटकीपर सिद्रा नवाज (12) को आउट कर पाकिस्तान टीम की कमर तोड़कर रख दी।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...