Banka : शादी से ठीक एक महीना पहले एक लड़की गायब हो गई। लड़की की मां ने सौरभ नाम के एक लड़के पर अपहरण का इल्जाम लगाया है। इसको लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि इसी साल की मई महीने में बेटी की शादी तय हो गई थी। घर में तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। बीते कल शाम बेटी घर से शौच के लिए बाहर निकली, फिर वापस नहीं लौटी। खोजबीन की तो पता चला कि सौरभ ने उसका किडनैप कर लिया है। वह उससे शादी करने वाला है। सौरभ और बेटी बीते 2 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस लड़की की खोजबीन में जुट गई है। घटना बांका के रजौन थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की है।

इसे भी पढ़ें :Online gaming पर सरकार का बड़ा फैसला, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :जिंदगी की जंग हार गये ‘टाइगर’
इसे भी पढ़ें :पंजाब ने राजस्थान को पांच रन से हराया
इसे भी पढ़ें :यात्रियों को अब रेलवे में नहीं मिलेगा…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :कांतारा की लीला फिल्म में जितनी सिम्पल रियल लाइफ में उतनी ही…
इसे भी पढ़ें :रांची के कोयला चोर चेलंगदाग और चुरुगडा जंगलों में एक्टिव










