कोहराम लाइव डेस्क : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ने शुक्रवार, 08 जनवरी को गेट 2021 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जारी कर दिए हैं। इसमें करेक्शन का मौका भी दिया गया है।
13 जनवरी तक कर सकेंगे एड्मिट कार्ड में सुधार
प्रशासन निकाय ने उम्मीदवारों को जारी गेट 2021 Admit Card के खिलाफ शिकायत दर्ज करने और इसमें संशोधन करने की भी अनुमति दी है। एडमिट कार्ड में कोई भी गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार संबंधित संस्थान (IIT बॉम्बे) और संबंधित जोनल गेट कार्यालय को ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में ‘Admit Card Correction’ लिखना होगा। एडमिट कार्ड में करेक्शन की लास्ट डेट 13 जनवरी है।
इसे भी पढ़ें :PLFI के दो उग्रवादी धराए, बंदूक-बाइक भी बरामद
इस वर्ष गेट 2021 का आयोजन 27 सब्जेक्ट्स के लिए किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से भारत के 200 एग्जाम सिटीज़ में 05, 06, 07, 12, 13 और 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस बार की परीक्षा का आयोजन IIT बॉम्बे द्वारा किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :ट्रेन पर चढ़कर Selfie ले रहा था लड़का, रेलवे तार से सटा और फिर…














