Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा(Garhwa) से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। रमकंडा थाना क्षेत्र के कसमार गांव में एक नाबालिग की हत्या के बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना बीते 21 फरवरी की देर रात की है। आरोपी ने शादी समारोह से लौट रही नाबालिग का पीछा किया। सुनसान इलाके में पहुंचते ही उसने लड़की को पकड़ लिया। विरोध करने पर गला दबाकर पहले उसे अधमरा किया, फिर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि आरोपी यहीं नहीं रुका।
Garhwaमें शव के साथ दुष्कर्म
वह दोबारा घटनास्थल पर लौटा और शव के साथ भी दुष्कर्म किया। इस खुलासे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले की जांच पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण थी। करीब 600 लोगों से पूछताछ और 200 संदिग्धों के कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद पुलिस को घटनास्थल से मिली लाल चप्पल सबसे अहम सुराग साबित हुई। इसी आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दूसरे राज्य से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की कई गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जल्द ही स्पीडी ट्रायल
अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही स्पीडी ट्रायल कराया जायेगा, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। विशेषज्ञों के अनुसार, शव के साथ दुष्कर्म की इस प्रवृत्ति को ‘नेक्रोफिलिया’ कहा जाता है, जो एक गंभीर मानसिक विकार और जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है।
इसे भी पढ़े :मनोकामना पूर्ति का दिन, जानिये कामदा एकादशी का महत्व
इसे भी पढ़े :भारत को मिला नया इंटरनेशनल हब, जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ
इसे भी पढ़े :नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल
इसे भी पढ़े :Retired Brigadier : मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गो’ली लगने से मौ’त
इसे भी पढ़े :Iran–Israel : ईरान–इजरायल तनाव के बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर वायरल…






