Kohramlive : देहारादून के राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव की शांत सुबह अचानक गोलियों की गूंज से दहशत में बदल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर(Retired Brigadier) मुकेश जोशी को उस वक्त गोली लग गई, जब दो कार सवार युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद भड़क उठा। सुबह करीब 7 बजे, मालसी-जोहड़ी गांव के पास दो गाड़ियों के बीच ‘पास देने’ को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने गुस्से में फायरिंग कर दी। निशाना टायर था, लेकिन किस्मत ने करवट बदली और गोली सीधे सड़क किनारे टहल रहे ब्रिगेडियर(Retired Brigadier) मुकेश जोशी को जा लगी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल ब्रिगेडियर(Retired Brigadier) को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सिटी SP प्रमोद कुमार के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्या से इलाके में बढ़ी चिंता
संदिग्ध गाड़ियों और आरोपियों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई थानों की पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है, और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इधर, इस दर्दनाक घटना के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश दिये कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई जाये।



इसे भी पढ़े :Iran–Israel : ईरान–इजरायल तनाव के बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणी फिर वायरल…
इसे भी पढ़े :Ranchi News : टाटीसिल्वे में दर्दनाक हा’दसा
इसे भी पढ़े :Hanuman jayanti : कब है हनुमान जयंती? जानिये तिथि, शुभ योग और पूजा विधि…
इसे भी पढ़े :9 IAS अधिकारियों के तबादले, किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़े :Hormuz संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नियमों में ढील








