Kohramlive : सिने अभिनेता सलमान खान के घर में फायरिंग के बाद मोस्ट वांटेड अनमोल को अरेस्ट कर लिये जाने की खबर खूब वायरल हो रही है। गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल कैलिफोर्निया में पकड़ा गया। सिंगर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी के मर्डर में भी अनमोल का नाम उछलकर सामने आया था। हालांकि, आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि अबतक नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने दो हफ्ते पहले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। अनमोल ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। खबर है कि NIA ने अनमोल पर 10 लाख रुपये का ईनाम रखा था। वह NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है।
भाणु के नाम से जाने जाने वाले अनमोल पर साल 2012 में पहली बार पंजाब के अबोहर में हमले, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। साल 2015 तक उसपर पंजाब में 6 से ज्यादा मामले दर्ज हो गये थे। इस वक्त अनमोल पर पूरे देश में 22 मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, टारगेट किलिंग, फिरौती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराएं लगी हुई हैं।
ये भी पढ़े :पाकिस्तान नहीं जाने को लेकर ICC चौंका गई….
ये भी पढ़े :बिहार की सड़कें होंगी चकाचक, इतने करोड़ खर्च करेगी सरकार
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो
ये भी पढ़े :मंइयां सम्मान योजना पर रोक से हाई कोर्ट का इंकार, CM ये पोस्ट कर गये…
ये भी पढ़े :तीन वोट से हार गई भाजपा, नये मेयर का हुआ चुनाव… जानें कौन
ये भी पढ़े :छह थाना ”अशांत” घोषित, अफस्पा लागू… जानें
ये भी पढ़े :”अब डायन की जगह महबूबा और भौजाई लगने लगी”












