spot_img
spot_img
spot_img

स्कूली बच्चों की सेहत का रखें ख्याल, समय में अविलंब करें बदलाव : अजय राय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बढ़ती गर्मी और 40 डिग्री के पार, पारा को देखते हुए स्कूल के टाइम में अविलंब बदलाव करने की मांग की गई है। यह मांग झारखंड के पेरंट्स एसोसिएसन के अध्यक्ष अजय राय ने की है। उन्होंने इस सम्बंध में शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को एक पत्र लिखा है। अजय राय ने पत्र में इस बात का ज़िक्र किया है कि, लगातार बढ़ती गर्मी और पारा से स्कूली बच्चों की सेहत पर काफ़ी असर पड़ रहा है। कई बच्चे बीमार हो गए। कुछ को ख़ून की उल्टियां तक आने लगी है। कुछ गार्जियन ने इसे लेकर एसोसिएसन के सामने अपनी पीड़ा जताई है।

अजय राय ने कहा कि  रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, हज़ारीबाग़, गिरीडीह, लोहरदगा, पालमू और देवघर सहित कई अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। बच्चे सुबह 7 बजे से दिन के 4 बजे तक स्कूलों से आना जाना कर रहे हैं। जिसका सीधा असर बच्चों की सेहत पर देखा जा रहा है। हॉस्पिटल के रजिस्टर इस बात के गवाह है कि मरीज़ बच्चों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री ने अजय राय के इस पत्र को काफ़ी गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मसले पर शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों से भी विचार मंथन शुरू कर दिया है। इस बिंदु पर एक प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा मंत्री के पास भेज दिया गया है। प्रस्ताव में सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 11 बजे तक कक्षा संचालन बेहतर होगा, यह बदलाव 30 जून तक करने की सम्भावना है। कोरोना के कारण बीते दो साल तक स्कूल बंद रहे। इसकी भरपाई के लिए स्कूल का खुला रहना भी ज़रूरी है।

इसे भी पढ़ें :बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग पर SC का नोटिस

इसे भी पढ़ें :‘Bullet Par Jija’ गाने पर साली ने जीजा के लिए किया जबरदस्त डांस, देखें…

इसे भी पढ़ें :झारखंड हाई कोर्ट ने 8 सप्ताह में 11 जिलों में हाई स्कूल शिक्षकों की बहाली का दिया आदेश

इसे भी पढ़ें :Trikut RopeWay Rescue में शामिल जवानों के लिए क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन, देखें

इसे भी पढ़ें :सड़क किनारे खेत में मिली 19 साल के युवक की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : COMMERCIAL गाड़ी वालों के लिए बहुत जरूरी बात, जानिये क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...