गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा : मिथिलेश ठाकुर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मंत्री ने किया गढ़वा प्रखंड में 90 लाख की 20 योजनाओं का किया शिलान्यास

गढ़वा : राज्‍य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री तथा गढ़वा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को गढ़वा प्रखंड में 90 लाख पांच हजार रुपये की लागत से बनने वाली 20 योजनाओं का शिलान्यास किया। प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक मद से बनने वाली पीसीसी, चौपाल एवं चबूतरों का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। मौके पर उन्‍होंने कहा कि पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। गढ़वा वासियों का विकास का सपना अब पूरा होगा।

प्रत्‍येक गांव में दिखेगा विकास का कार्य

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास कैसे किया जाता है, इसका पूरे झारखंड के लिए वे उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। विधायक मद का पैसा जनता का पैसा है। इसे जनता के बीच उनके उपयोग के लिए खर्च किया जाएगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी विधायक मद का आज एक भी काम दिखाई नहीं पड़ रहा है, परंतु अब प्रत्येक गांव में विधायक मद की राशि से किया गया विकास कार्य लंबे समय तक दिखाई पड़ेगा।

जनता का पैसा जनता के लिए होगा खर्च

मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता ने मुझे जो प्यार एवं स्नेह दिया है, वे इसे कभी भुला नहीं सकते हैं। जनता का जो कर्ज मेरे ऊपर है, इसे हम क्षेत्र का विकास करके चुकता करने का प्रयास करेंगे। पहले लोग विधायक निधि को अपने पॉकेट का पैसा समझते थे, परंतु अब ऐसा नहीं होगा। यह जनता का पैसा है, जनता के लिए ही खर्च होगा। मंत्री ने प्रखंड के प्रतापपुर, पिपरा, महुलिया, ओबरा, हूर, पिपरा खुर्द, सीदे खुर्द, दुबे मरहटिया, कल्याणपुर, बघौता, नवादा, करुआ कला, बेलचंपा, तिलदाग एवं करचा में पीसीसी पथ, कुशमाहा व परिहारा में चौपाल तथा हंसकेर व बीरबंधा में चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मौके पर ये थे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दूबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता, आशुतोष पांडेय, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग कंचन साहू, रंथा नायक, इमाम हुसैन, अभिषेक धर दुबे, गुंजन धर दुबे, चंदा देवी, अजय ठाकुर, शीला तिवारी, आलमगीर आलम, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Giridih के नौकर ने की थी Delhi के व्‍यवसायी के घर चोरी, निमियाघाट से धराया

इसे भी पढ़ें :HC ने B.Ed.कॉलेजों के 451 लेक्चररों की नियुक्ति रद्द की

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

गढ़वा में ‘एक्शन मोड’ में दिखे DC, किसी का वेतन रोका, तीन कार्यमुक्त…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा आज...

DC बोले, दो दिन में काम पर लौटें मनरेगा कर्मी, वरना…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये...

शादी से इनकार करने पर 17 साल की बेटी को मा’र डाला…

Garhwa : गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के परती...

जंगल में मिला नर कं’काल, किसका… जानें

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र से एक...