‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने रमना अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर सिंह को रिश्वतखोरी और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घूस लेने का तरीका भी अब “डिजिटल” हो गया। इल्जाम है कि कर्मचारी ने रिश्वत की रकम “फोन पे” और UPI के जरिये भी अपने खाते में मंगवाई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

पूरा मामला तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में आरोप लगाया गया कि राजस्व कर्मचारी दिवाकर सिंह जमीन म्यूटेशन के नाम पर लोगों से अवैध पैसे वसूल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि काम कराने के लिये पैसे लिये गये, रकम डिजिटल ट्रांसफर भी करवाई गई, लेकिन काम नहीं हुआ और पैसे वापस मांगने पर भी नहीं लौटाये गये। वहीं, जमीन के अहम दस्तावेज “रजिस्टर-2” को अपडेट करने के नाम पर भी मोटी रकम मांगने का आरोप लगा।

DC ने मांगी रिपोर्ट, जांच में सही निकले आरोप

फोन पे पर घूस मांगने का वीडियो जब वायरल हो गया तो गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने तुरंत रमना अंचल अधिकारी से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की। वीडियो साक्ष्य और जांच रिपोर्ट के मिलान के बाद प्रशासन इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि रिश्वतखोरी के आरोप सही हैं। प्रशासन ने इसे वित्तीय कदाचार, घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और सरकारी सेवक आचार नियमावली का उल्लंघन माना। इसके बाद झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई। सस्पेंड किये जाने के बाद दिवाकर सिंह का मुख्यालय रमना से हटाकर भंडरिया अंचल कार्यालय तय किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें वहीं नियमित हाजिरी लगानी होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

इसे भी पढ़ें : आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब…

इसे भी पढ़ें : 1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

इसे भी पढ़ें : अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

इसे भी पढ़ें : गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक...

आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब…

Kohramlive : रात के आसमान को निहारने वालों के...

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...