spot_img
spot_img
spot_img

डर ऐसा कि लड़कों को देखते ही चीख उठती है पी‍ड़‍िता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

शादी-पार्टी से लौट रही स्‍कूली छात्रा के साथ गैंगरेप

Gumla : शादी पार्टी से अपने घर लौट रही एक नाबालिग का अगवा कर लिया गया। किडनैपरों ने उसे एक सुनसान जगह पर झाड़ी के अंदर ले गये। रातभर बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया गया। कुकर्म करने वालों की संख्‍या 10 बतायी गई। सब के सब कुकर्मी की उमर 15 से 17 साल के बीच बतायी गई। नाबालिग की ऐसी हालत हो गई कि वह मुर्क्षित सा हो गई थी। वह रोती-गिड़गिराती रही, पर न किसी को रहम आया, न किसी का दिल पसीजा। रौंदने के बाद उसे एक स्‍कूल के पास छोड़ दिया गया। किसी तरह पीड़‍िता अपने घर पहुंची। घर पहुंचते ही वह गश खाकर गिर पड़ी। उसकी हालत देख घर के लोग दंग और सन्‍न रह गये। पीड़‍िता ने आपबीती घरवालों को बताया। मामला थाना तक पहुंचा। सनसनीखेज गैंगरेप की वारदात गुमला के पुलिस कप्‍तान तक पहुंच गई। यह घिनौनी वारदात बिशुनपुर थाना क्षेत्र में हुई। हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।

गैंगरेप में शामिल हैवानों को के बारे में पुलिस को कई अहम जानकारी मिल गई है। कुछ हैवानों की खोज में उनके घर में रेड भी पड़ा। कुकर्मी के नहीं मिलने पर घर के सदस्‍यों को तुरंत हैवानों को हाजिर करने का फरमान सुनाया। वहीं पुलिस ने कुछ संदेही गुनहगारों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। बहुत जल्‍द पूरे कांड का खुलासा कर लिया जायेगा। कटे-फटे जख्‍मों को सिया जा सकता है पर दिल के जख्‍मों को नहीं। नाबालिग पीड़‍िता की हालत बहुत खराब है। वह डॉक्‍टरों की निगरानी में है। पीडि़ता बिल्‍कुल खामोश और गुमसुम है। लड़का को देखते ही उसके मुख से चीख निकलती है और वह डर कर सहम जाती है। 13 साल की पीड़‍िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

Read More : 9वीं के छात्र का सु’साइड नोट पढ़ भर आयेगी आंखें, जानिये क्या लिखा…

Read More : फिल्मी अंदाज में बैंक मैनेजर से मारपीट, लूट और फिर…

Read More : वाणन के बाण से मवालियों में आया डर, देखें वीडियो…

Read More : बांझ कहलाने से अब बच सकती है, बशर्ते…

Read More : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…

Read More : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

Read More : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्‍यों…

Read More : बीवी के बेडरूम में घुस आया आशिक, पति का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...