spot_img

फिल्मी अंदाज में बैंक मैनेजर से मारपीट, लूट और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : बिहार के सीवान में शुक्रवार की रात एक बैंक मैनेजर को चाकू मारकर अपराधियों ने बोलेरो गाड़ी समेत 2 लाख रुपये लूट लिए। घटना जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हरदोबारा गांव के पास की है। घायल बैंक मैनेजर की पहचान संजय पासवान के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों ने उनके ड्राइवर संजय यादव को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।

गाड़ी ओवरटेक कर वारदात को दिया अंजाम

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोपालगंज जिले के माधवपुर स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर संजय पासवान रात अपनी बोलेरो गाड़ी से ड्राइवर संजय यादव के साथ आ रहे थे। इसी दौरान जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के हरदोबारा गांव के समीप स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक करके उनकी बोलेरो गाड़ी को रोक दी। बैंक मैनेजर और उनके ड्राइवर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दो लाख रुपये समेत बोलेरो गाड़ी भी लूट लिए। उसके बाद मौके से चलते बने।

लोन को लेकर हुई थी नोकझोंक

संजय पासवान ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर गोपालगंज के ही कुछ लोन माफिया जो बैंक में नोड्यूज कराने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ उनकी नोकझोंक हो गई थी। उन्हें मारने की धमकी दी गई थी। बैंक मैनेजर से 2 लाख रुपये कैश और बोलेरो लूट की सूचना मिलते ही जीबी नगर तरवारा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित बैंक मैनेजर से जानकारी ली जा रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : हे भगवान, जवान लड़की के साथ मालिक ने क्या कर डाला… देखें

Read More : कौन है पल्‍लवी पटेल, जिसने डिप्‍टी सीएम मौर्य को हराया, ये दिग्‍गज भी हारे, देखें…

Read More : BREAKING : CBSE 10th, 12th Term 2 Datesheet जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Read More : बच्‍ची से रेप के बाद उबला बोकारो, सड़क पर बवाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...