Jamshedpur (Vinod Kesri) : जमशेदपुर के चौक-चौराहे पर अड्डाबाजी करने वाले और नशेडि़यों की अब खैर नहीं। पुलिस कप्तान डॉ एम तमिल वाणन शनिवार की शाम बिष्टुपुर में खुद सड़क पर उतर आये। चौक-चौराहे पर अड्डेबाजी कर रहे लोगों की जमकर क्लास ली। अड्डेबाजी कर रहे लोगों को यह बताया गया कि इस गलतफहमी में न रहें कि उन्हें देखने, सुनने और टोकने वाला कोई नहीं। ऐसे लफुओं से पुलिस बेहतर तरीके से निपटना जानती है। कई गुमटी और दुकानों को भी खंगाला गया। जहां से कुछ सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया। बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, भांग, गांजा, चरस बेचते धरे गये तो सीधे कार्रवाई की जायेगी। पुलिस कप्तान के इस कड़े रूख से मवालियों और अड्डाबाजी करने वालों में तहलका मच गया। वहीं सभी थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई। पुलिस का मानना है कि नशा का सेवन करने के बाद ऐसे मवाली राहगीरों से चेन छिनतई एवं अन्य सामान लूट लेते हैं।
वाणन के बाण से मवालियों में आया डर, देखें वीडियो…
Date:















