ब्रिटेन के ब्रिस्टल में किया जाएगा ऑक्शन
कोहराम लाइव डेस्क : ब्रिटेन के ब्रिस्टल में 10 जनवरी (January) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल की गई एक छोटी कटोरी, लकड़ी के दो चम्मच (Spoon) और लकड़ी के एक कांटे (Fork) का ऑक्शन होगा। शुरुआती मूल्य 55 हजार ब्रिटिश पाउंड (British pound) रखा गया है। नीलामी कमीशन, जीएसटी, इंश्योरेंस, किराया और भारतीय कस्टम ड्यूटी सहित भारत में इन सबकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये हो सकती है।
इसे भी पढ़ें :फिलीपींस ने अमेरिका को दी थ्रेटनिंग कहा – ‘नो Vaccine, नो Stay’
अनुमान से लगभग तीन गुना होगा वैल्यू
उक्त कीमत अनुमान के अनुसार सबसे कम है। हो सकता है यह कीमत 80 हजार ब्रिटिश पाउंड तक हो। मतलब यह कि भारत में इनकी कीमत 2 करोड़ रुपये तक हो सकती है। यह भी ध्यान देने लायक है कि नीलामी में बोलियां बेहद अनिश्चित होती हैं और कई बार मूल्य अनुमान से तीन गुना तक अधिक हो सकता है।
कटोरी व चम्मचों का अट्रैक्टिव सेट
यह उल्लेख करना आवश्यक है कि गांधी के खत, तस्वीरें, पेंटिंग, किताबें, सैंडल, चश्मे व अन्य चीजें दुनियाभर में संग्रह करने वाले लोगों और संस्थाओं के आकर्षण का केंद्र हुआ करती हैं। हालांकि, गांधी की ओर से व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल की गईं चीजों की नीलामी दुर्लभ है। कटोरी, चम्मचों का यह सेट बहुत अट्रैक्टिव है।
इसे भी पढ़ें :पुलिस को देखते ही छत से कूदकर भागी कई लड़कियां, आपत्तिजनक स्थिति में 4 को पुलिस ने दबोचा
साधारण धातु की बनी है कटोरी
ईस्ट ब्रिस्टल के नीलामीकर्ता ने बताया है कि इस सेट का इस्तेमाल गांधी ने पुणे के आगा खान पैलेस (1942-1944) में और मुंबई के पाम बन हाउस में किया था। कटोरी साधारण धातु की बना है, बेस में 208/42 मुद्रित है। कटलरी में एक लकड़ी का कांटा और दो नक्काशीदार लकड़ी के चम्मच भी हैं,जो पारंपरिक और सिंपल हैं।
सुमति मोरारजी ने किताब में किया है जिक्र
सभी सामान गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे और ये सुमति मोरारजी के संग्रह से हैं, जो लंबे समय तक गांधी के दोस्त और अनुयायी रहे और उन्होंने गांधी जी का कई मौकों पर ध्यान रखा। इन सामान का जिक्र उन्होंने अपनी किताब में किया है। नीलामीकर्ता की ओर से कहा गया है कि ये न केवल गांधी बल्कि भारत के इतिहास से संबंधित ये ऐतिहासिक कलाकृतियां हैं।
इसे भी पढ़ें :चिंताजनक : भारत में पांव पसारने लगा कोरोना का नया स्ट्रेन








