चतरा : 8Kg अफीम, 4.5 लाख Cash बरामद : नशे के खिलाफ कसा शिकंजा। चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। महिला समेत चार तस्करों को किया गिरफ्तार। आठ किलो अफीम समेत साढ़े चार लाख रुपये कैश, एक कार, डिजिटल माप की मशीन, दो मोबाइल किए गए बरामद।
अफीम तस्करी की योजना में थे
इस संबंध में जिले के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि इंटर स्टेट ड्रग माफियाओं के खिलाफ मिली है बड़ी सफलता। इटखोरी और सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए हैं तस्कर। गुप्त सूचना मिली थी कुछ लोग अफीम तस्करी करने के फिराक में हैं। इसके बाद छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चतरा निवासी मुजिबुर रहमान उर्फ मोजू मियां, सरिता देवी, नरेंद्र गुप्ता और मो. जावेद शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : ऐसा क्या कहा पूर्व मंत्री ने BDO से, शिकायत पहुंची डीसी के पास
Cash भी बरामद, पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि पुलिस ने मुजिबुर रहमान के पास से 4.7 किलो अफीम, दो मोबाइल, एक स्विफ्ट कार जबकि सरिता देवी के पास से 4 लाख 61 हजार रुपए कैश, सरिता और नरेंद्र के पास से 2.5 किलो अफीम और मो. जावेद से एक किलो अफीम बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand में पहली बार पुलिसकर्मियों को मिलेगा WeekOff














