spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

India में कोरोना के नए Strain की Entry

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • ब्रिटेन से पहुंचे 6 लोगों में पाया गया इंफेक्‍शन

कोहराम लाइव डेस्क : इंडिया में कोरोना भी कोरोना वायरस के नए Strain की एंट्री हो चुकी है। ब्रिटेन से भारत आए 6 लोग कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए प्रकार से संक्रमित (Infected) पाए गए हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम (Self isolation room) में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इन 6 लोगों में तीन में नया स्ट्रेन बेंगलुरु की NIMHANS में, 2 हैदराबाद के सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में और एक पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की लैब में पाया गया है।

इसे भी पढ़ें :AJSU नेता का शव जंगल में मिला, सिर पर चोट के निशान

1,500 लोगों का किया टेस्‍ट

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि तमिलनाडु में यूके से लगभग 2,018 लोग आए थे, जिसमें से हमने 1,500 लोगों का परीक्षण किया और लगभग 17 लोगों संक्रमित पाए गए हैं। एक व्यक्ति में आज वायरस के नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। अभी उसका इलाज चल रहा है।

यूके से  इंडिया पहुंचे 33 हजार लोग 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लगभग 33,000 यात्री भारत में उतरे हैं। इन सभी यात्रियों को ट्रैक कर राज्यों सरकारों द्वारा आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया जा रहा है। अभी तक 114 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें :पुलिस वालों को गच्चा देकर भागा कैदी, 12 घंटे बाद दबोचा गया

कर्नाटक और महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू

केंद्र सरकार ने कोरोना के नए स्ट्रेन से लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। नए स्ट्रेन को देखते हुए कर्नाटक और महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। जिनके अंदर भी कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं, उन्हें सीधे कोविड सेंटर भेजा जा रहा है।

70 फीसद अधिक इंफेक्टिव

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे ब्रिटेन में हाल में वायरस का नया प्रकार मिलने की बात सामने आई थी।कोरोना का यह नया वैरिएंट 70 फीसद अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि पुराने कोरोना के मुकाबले यह नया वैरिएंट तेजी से फैलता जाहिर हो रहा है।

ब्रिटेन के लिए फ्लाइट पर रोक

वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद भारत समेत ज्यादातर देशों ने ब्रिटेन से आने और जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ब्रिटेन के बाद से कोरोना का नया स्ट्रेन भारत, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, जापान, लेबनान, सिंगापुर में मिल चुका है।

इसे भी पढ़ें :मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ कर डाला…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...