Kohramlive Desk : मिस यूनिवर्स 2022 का ताज अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल के सिर सजा है। उन्हें भारत की पूर्व विश्व सुंदरी हरनाज संधू ने अपना ताज पहनाया है। वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल पहली रनर अप घोषित की गईं। डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंडरिना मार्टिनेज दूसरी रनर अप बनीं। इंडिया की दिविता राय सिर्फ सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गैब्रियल को हाई स्कूल में फैब्रिक्स और टेक्सटाइल्स के साथ डिजाइन बनाने का शौक रहा। उन्होंने उत्तरी टेक्सास विश्वविद्यालय में 2018 में फाइबर में एक माइनर के साथ फैशन डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की। फिलहाल अपनी खुद के कपड़ों के ब्रांड R’Bonney Nola की सीईओ हैं।
टॉप 5 में जगह नहीं बना पाईं दिविता
भारत की दिविता राय का सफर ईवनिंग गाउन राउंड के बाद ही खत्म हो गया। वह टॉप-5 में जगह नहीं बना पाईं। बता दें कि इस 71 वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक बार फिर बढ़ी कनकनी, कल से कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे
इसे भी पढ़ें : मंत्री चंपई सोरेन TMH से चेन्नई अपोलो शिफ्ट… देखें
इसे भी पढ़ें : केरल की तर्ज पर होगा झारखंड का पर्यटन… देखें
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया
इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो








