Begusarai : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को पहले पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। शव मंगलवार को नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया स्थित मध्य विद्यालय के पीछे बांसबारी में मिला। मृतक की पहचान शिवम कुमार (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर बेगूसराय सदर अस्पताल भिजवा दिया। इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी।
एक दिन पहले से गायब था युवक
मृतक के परिजनों के अनुसार, शिवम सोमवार से अपने घर से गायब था। उसे अज्ञात अपराधियों ने फोन कर घर से बुलाया था। घर लौटने में देर होने पर घरवाले ग्रामीणों के सहयोग से देर तक खोजबीन करते रहे। लेकिन, उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार की देर रात उसके लापता होने की शिकायत परिजनों ने नावकोठी थाने को दी। बखरी DSP चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिवम कुमार को उसके दो साथियों ने बुलाया और रात में उसकी हत्या कर दी। मृतक के खिलाफ नावकोठी थाने में हत्या का मामला दर्ज था। हत्या का कारण आपसी वर्चस्व के कारण प्रतीत हो रहा है।
Read More :JPSC अभ्यर्थियों पर जमकर बरसी लाठियां, देखें वीडियो
Read More :IND VS NZ : टीम इंडिया को बड़ा झटका, KL RAHUL पहले टेस्ट से बाहर
Read More :संजू की दर्दनाक मौत…देखें…
Read More :कोचिंग जा रहे STUDENTS को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने क्या कर डाला… देखें
Read More :लालू की गुहार पर कोर्ट ने दे दी बड़ी राहत, जानिये क्या…
Read More : कानून का रखवाला ही निकला कातिल, देखें वीडियो
Read More : BREAKING : जेल के अंदर मर्डर, गुस्साये घरवाले क्या बोल गये, देखें…
Read More : नाज था, नाज रहेगा, वीर चक्र का मेडल लगा सीने पर, देखें वीडियो…
Read More : पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़का अफीम तस्कर, साधु का वेश बनाकर पुलिस को दे रहा था चकमा






