spot_img
spot_img
spot_img

विकेश को लड़की के पापा से मिलाने ले गया दोस्त, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gopalganj : एक युवक की लाश पेड़ पर फंदे के सहारे झूलती मिली। डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विकेश कुमार के रूप में की गई। वह लामीचौर पुरानी बाजार गांव का रहने वाला था। सूचना घरवालों तक पहुंची। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। उनका इल्जाम है कि विकेश का मर्डर प्रेम-प्रसंग में किया गया है।

गुजरे 2 अप्रैल को विकेश अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़ कर भाग गया था। दोनों साथ जिंदगी बिताना चाहते थे। घरवालों को जब पता चला, तो दोनों की तलाश की। लोकेशन मिला यूपी के देवरिया का। परिजन वहां पहुंचे और दोनों को समझा-बुझा कर बीते 15 अप्रैल को गोपालगंज वापस ले आये। विकेश अपने जीजा के घर राजपुर खाप चला गया। वहीं, उसकी प्रेमिका अपने घर लामी चौर चली गई।

विकेश के घरवालों का इल्जाम है कि रविवार की रात विकेश का एक दोस्त मिलने आया। उसे यह कहकर साथ ले गया कि लड़की के पापा ने मिलने के लिए बुलाया है। विकेश दोस्त के साथ चला गया और दूसरे दिन बगीचे में उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। मृतक विकेश परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस आरोपी कमलेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वाक्या गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव का है।

इसे भी पढ़ें : भरोसे का ख़ून : सगी बहनों की ज़िंदगी तबाह और बर्बाद कर डाली, देखें…

इसे भी पढ़ें : राज है गहरा, पुलिस उलझन में… देखें

इसे भी पढ़ें : 14 महीने के यशस्वी ने कर डाला ये कारनामा, देखें…

इसे भी पढ़ें : टिकट नहीं है तो भी बेफिक्र होकर ट्रेन से करें यात्रा, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...