Kanpur : सोशल मीडिया के लिए सेल्फी और रील बनाना चार किशोरियों पर भारी पड़ गया। कानपुर के बिठूर के गुदारा घाट पर गंगा स्नान के दौरान चारों गहरे पानी में चली गईं। तेज बहाव में सभी डूबने लगीं। स्थानीय दुकानदारों और गोताखोरों ने बहादुरी दिखाते हुये तीन किशोरियों को बचा लिया, लेकिन 17 साल की मुस्कान यादव तेज बहाव में बह गई। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अनुष्का यादव, मुस्कान यादव, रिया कुशवाहा और अनामिका यादव गंगा में स्नान कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों पानी के भीतर जाकर रील और सेल्फी बना रही थीं। तभी वे गहराई और तेज बहाव की चपेट में आ गईं।
चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद दुकानदार और गोताखोर गंगा में कूद पड़े। उन्होंने अनुष्का, रिया और अनामिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन मुस्कान पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बचाई गई किशोरियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने शुरुआत में अपना नाम और पता भी गलत बताया। परिजनों के मुताबिक, मुस्कान घर से बिना बताये अपनी सहेलियों के साथ बिठूर घूमने आई थी। उसकी तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ शुक्लागंज से भी विशेष टीम बुलाई गई। जाल भी डलवाया गया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। अब शुक्रवार को फिर से एक कोशिश की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : CM का हुआ तलाक, सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी…
इसे भी पढ़ें : OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट
इसे भी पढ़ें : 1 अगस्त से बदल जायेंगे ये 5 बड़े नियम… जानें
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने खोला दिल, दिये 1 करोड़…
इसे भी पढ़ें : बड़ा एक्शन, 10 टन आटा, 800 किलो बेसन और एक्सपायर्ड तेल जब्त…







