होस्टल में छात्र की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट पढ़ दंग रह जाएंगे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Rajgir : बिहार के राजगीर में एक होस्टल में छात्र की फंदे से लटकी लाश मिली है। स्कूलों को बंद करने के सरकारी निर्देश के बाद भी ग्रीन गार्डन स्कूल का हॉस्टल खुला था। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है कि “चरित्र के बगैर जीवन अभिशाप है और मैं चरित्र खो चुका हूं।” 15 साल के लड़के का चरित्र खोने के कारण सुसाइड करना किसी की समझ में नही आ रहा है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि सुसाइड नोट सही है और उसने आत्महत्या ही की है।

इसे भी पढ़ें : आम्रपाली को हुआ कोरोना तो निरहुआ ने अक्षरा को बनाया दुल्हनिया

मृतक का नाम मोनू कुमार है। वो बाढ़ के पंडारक थाना के छबिलातर गांव का रहने वाला था। मोनू ने ग्रीन गार्डेन स्कूल में एक महीने पहले ही नौंवी क्लास में एडमिशन कराया था। स्कूल के होस्टल में ही रहकर वह पढ़ाई करता था। कोरोना काल में सरकार द्वारा फिर से स्कूल बंद किए जाने के बाद हॉस्टल में केवल 8 बच्चे ही थे।

इसे भी पढ़ें : रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को मिली इमरजेंसी स्वीकृति

मृतक के दोस्त ने हॉस्टल के एक कमरे में उसका शव देखा तो इस बात की जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी। प्रिंसिपल ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी स्कूल पहुंच गए है।  फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : पीएमसीएच में जिंदा को बना डाला मुर्दा, जानिए कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...

रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र का मिला श’व, सनसनी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...