कोहराम लाइव डेस्क : बिहार में Corona (Covid-19) के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में यहां 500 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) भी शामिल है। उन्होंने खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। मांझी ने लिखा, ‘मैंने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉज़ीटिव आई है। पिछले एक सप्ताह में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं अथवा मैं उनसे मिला हूं, उनसे आग्रह है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।
इसे भी पढ़ें : नीतीश सरकार ने हटाई 59 प्रकार के कृषि यंत्रों से Subsidy
पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत
कोरोना के नए मरीजों के मिलने के साथ ही इस बीमारी से पांच संक्रमितों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,43,248 और मृतकों की संख्या बढ़कर 1321 हो चुकी है। बिहार में फिलहाल कोरोना के 5189 के सक्रिय मरीज है। जिनका पटना समेत राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा।
इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस सेवा के आठ अफसरों का प्रमोशन, बने IPS
548 मरीज हुए स्वस्थ
राज्य में पिछले 24 घंटे में 548 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना के रिकवरी की दर 97.32 फीसदी रही है। बिहार में सबसे अधिक मरीज पटना में मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में सर्वाधिक 177 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका, FEVI KWIK से चिपका दी दुल्हन की आंखें, जमकर कूटा भी












