spot_img

नाबालिग से पहले किया रेप, फिर सलवार के नारे से गला दबाकर मार डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: बिहार के गया जिले के बेला गांव में अपराधियों ने एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। पहले उसे बलात्कार का शिकार बनाया, फिर उसी के सलवार के नाड़े से उसका गला दबाकर मार डाला। गांव के बधार में अरहर के खेत में उसकी लाश मिली है। पहचान गांव की ही निवासी के रूप में की गई।सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। आक्रोशित लोग घटनास्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।

शौच के लिए खेत में गई थी नाबालिग। बताया जाता है कि मेन थाना क्षेत्र के बेला गांव की नाबालिग शौच के लिए गांव से सटे खेत में गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने निकले। काफी खोजबीन के बाद गांव से सटे बधार में अरहर के खेत में नाबालिग का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि शौच के लिए गई लड़की के साथ दरिंदों ने बलात्कार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़ें :9वीं की छात्रा से गैंगरेप, जानिये दरिंदों से कैसे बचाई अपनी जान

मृतका के घर वालों की नहीं थी किसी से दुश्मनी

घटना के बाद बेला गांव सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जुटने लगी। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी या उसकी बेटी की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। घटना के बाद बेला गांव में मातम का माहौल है।

ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद सुबह के 8 बजे मेन थानाध्यक्ष को फोन पर सूचना दी गई थी। पुलिस घटनास्थल पर 12 बजे पहुंची, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंचे विधि-व्यवस्था डीएसपी सुजीत कुमार प्रभात ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

इसे भी पढ़ें :लालू यादव से मिले बिहार के दो नेता, सुबोधकांत ने भी की मुलाकात

जल्द दरिंदों को दबोचा जाएगा

घटना के संबंध में विधि-व्यवस्था डीएसपी सुजीत कुमार प्रभात ने बताया कि शौच को गई नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला है। हालांकि लोगों का कहना है कि नाबालिग के साथ दरिंदों ने बलात्कार किया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :मरीजों को बेहतर इलाज देना आईरिस सुपरस्‍पेशलिटी आई हॉस्‍पि‍टल का उद्देश्‍य

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...