spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बारात आने के पहले प्रेमी संग भागी दुल्‍हन, दूल्‍हे ने साली संग रचाई शादी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां बारात आने से ठीक पहले एक दुल्‍हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद दूल्‍हे को साली से ही शादी करनी पड़ी।

हुआ यूं कि घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। बारात भी आने ही वाली थी, मगर दुल्‍हन के दिल में तो कोई और बसा था। सो बारात आने से पहले ही दुल्‍हन आशिक के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद घर वालों ने फरार दुल्हन को ढूंढ़ निकाला, लेकिन वह किसी सूरत में वापस लौटने को तैयार नहीं हुई। फिर फिल्‍मी अंदाज में दुल्‍हन की शादी उसके प्रेमी के साथ और दूल्‍हे की शादी उसकी साली से करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़े ठेकेदार अरविंद सिंह की गढ़वा में गोली लगने से मौत

बता दें कि दुल्‍हन को ढूंढने के बाद परिजन ने उसे जबरन ले जाना चाहा, लेकिन आशिक के सगे संबंधी इसका विरोध करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कटेया थाना पुलिस दुल्हन उसके प्रेमी समेत परिजनों को थाने ले आयी। मगर दुल्‍हन ने पुलिस के सामने भी अपने प्रेमी के साथ ही शादी करने की बात कही। उसने कहा कि वह किसी भी हाल में किसी और से शादी नहीं करेगी।

जिसके बाद परिजनों ने नाराज होकर कहा कि अब वे लड़की की कोई जिम्‍मेवारी नहीं लेंगे। वह जिससे चाहे, जहां चाहे शादी करे। प्रेमी के घर वाले राजी थे सो उसकी शादी प्रेमी के साथ कटेया के वैष्णो मठ में करा दी गयी।

इसे भी पढ़ें : काम पर मत जाना मां, खिलाऊंगा मैं

साली से कराई गई दूल्‍हे की शादी

मायूस होकर घर लौटे दुल्‍हन के परिजनों ने लड़के वाले से माफी मांगी और अपनी पूरी मजबूरी से उन्‍हें सुनाई। दोनों तरफ से शादी में आए बड़े-बुजुर्गों ने आपसी सहमति से तय किया कि दूल्‍हे की शादी उसकी साली से करा दी जाए। जिसके बाद उसी मंडप में दूल्हे की शादी उसकी साली से करा दी गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेडिशन ब्लू होटल में जुटे NDA के 24 विधायक, इनके समर्थन में दिखी पूरी फौज…

Ranchi : राजधानी रांची का रेडिशन ब्लू होटल अचानक...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

झारखंड को मिलेंगी नई ट्रेनें… जानें

Ranchi : झारखंड के लाखों रेल यात्रियों के लिये...