अब केवल 17 प्रकार के कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान
पटना : कोरोना काल में किसानों की डीजल Subsidy बंद करने के बाद कृषि यंत्रों पर Subsidy की योजना पर भी ग्रहण लगा है। नीतीश साकार ने 59 तरह के यंत्रों पर अनुदान की व्यवस्था बंद कर दी है। अब सिर्फ 17 तरह के कृषि यंत्रों पर ही किसानों को अनुदान दिया जाएगा।
ट्रैक्टर पर पांच साल पहले से बंद है अनुदान
कृषि में नई तकनीक को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से पिछले कई सालों से कृषि यंत्रों पर किसानों को अनुदान दिया जा रहा था। पिछले साल तक 76 कृषि यंत्रों पर किसान Subsidy ले रहे थे। इस बार इसे घटाकर सिर्फ 17 यंत्र कर दिया गया है। ट्रैक्टर पर तो पांच साल पहले ही अनुदान बंद कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस सेवा के आठ अफसरों का प्रमोशन, बने IPS
50 से लेकर 90 प्रतिशत तक अनुदान
अलग-अलग तरह के कृषि यंत्रों पर 50 से लेकर 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता था। सामान्य वर्ग, एससी-एसटी एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग अनुदान की व्यवस्था है। कृषि रोडमैप के तहत राज्य सरकार ने कृषि यंत्रों की खरीदारी पर Subsidy की व्यवस्था इसलिए शुरू की थी कि किसानों को अत्याधुनिक खेती में मदद मिल सके। इस पर राज्य सरकार की ओर से प्रति वर्ष करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट रखा जाता था, लेकिन कोरोना के चलते आर्थिक संकट को देखते हुए इस बार सिर्फ 23 करोड़ 69 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
किस यंत्र पर कितना Subsidy
कृषि यंत्र – अनुदान फीसद
ब्रश कटर : 40 – 50
सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर : 50 : 50
रीपर (ट्रैक्टर/पावर टीलर/पावर बीडर) : 50 : 50
हैपी सीडर : 75 : 80
स्ट्रा बेलर विदाउट रैक : 75 : 80
स्ट्रा रीपर : 75 : 80
इसे भी पढ़ें : बिहार में एसपी पर बम से हमला, 24 घंटों में 26…
रीपर कम बाइंडर (स्वचालित) : 50 : 50
रीपर कम बाइंडर (ट्रैक्टर चालित) : 50 : 50
गिनी रबर राइस मिल : 50 : 50
मिनी दाल मिल/आइल मिल/राइस मिल : 50 : 50
राइस मिल (विद्युत मोटर चालित) : 50 : 50
रोटरी मल्चर : 75 : 80
सुपर सीडर (ट्रैक्टर चालित-6 फीट) : 75 : 80
सुपर सीडर (ट्रैक्टर चालित-7 फीट) : 75 : 80
सुपर सीडर (ट्रैक्टर चालित-8 फीट) : 75 : 80
स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम : 75 : 80
इसे भी पढ़ें : प्रेमी की शादी से भड़की प्रेमिका, FEVI KWIK से चिपका दी…










