PATNA : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता सदानंद सिंह का निधन बुधवार को हो गया। पटना के क्यूरिस हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसें ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लीवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। शुभानंद राजनीति में एक्टिव हैं। तीन बेटियां सुचित्रा कुमारी, सुदिप्ता कुमारी और सुविजया कुमारी हैं।
सीएम सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक
सीएम नीतीश कुमार ने सदानंद सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि वे एक अनुभवी राजनेता थे। उनके निधन से मर्माहत हूं। इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका लंबा सामाजिक-राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता थे। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि सदानंद बाबू जमीन से जुड़े हुए नेता थे।
नौ बार रहे थे विधायक
सदानंद सिंह का लंबा राजनीतिक सफर रहा है। वह पहली बार कहलगांव सीट से 1969 में जीत कर विधायक बने थे। विधानसभा अध्यक्ष के अलावा बिहार सरकार में कई विभागों के मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट से नौ बार विधायक भी रहे थे। 2020 विधानसभा चुनाव में उनकी जगह बेटे शुभानंद मुकेश ने ली थी। हालांकि, वह भाजपा के पवन यादव से करीब 42 हजार वोटों से हार गए थे।
Read More : UIDAI में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More :बच्चे को प्लेटफार्म पर छोड़, ट्रेन के आगे कूदी महिला
Read More :ये Mobile App तुरंत हटा दें फोन से, झेलना पड़ जाएगा भारी नुकसान
Read More :झाड़ी में नग्न मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी
Read More :मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More :अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…
Read More :रातों रात अमीर बनने की चाह में जा रहा है जेल, देखें कैसे…
Read More :जज उत्तम आनंद मौत मामला : सुराग देने वाले को अब 10 लाख का इनाम




