spot_img

पहली बार एक साथ 4 महिला मुख्य न्यायाधीश, भारतीय न्यायपालिका ने रचा इतिहास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में वर्ष 2026 एक सुनहरे अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब देश के चार अलग-अलग उच्च न्यायालयों की कमान एक साथ चार महिला मुख्य न्यायाधीश संभाल रही हैं। पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस मीनाक्षी मदन राय की नियुक्ति के साथ यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल हुआ। वे पटना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी हैं।

देश के चार हाईकोर्ट, चार महिला मुख्य न्यायाधीश

वर्तमान में देश के जिन चार उच्च न्यायालयों का नेतृत्व महिलायें कर रही हैं, उनमें पटना, गुजरात, मेघालय और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट शामिल हैं।

  • जस्टिस मीनाक्षी मदन राय – पटना हाईकोर्ट
  • जस्टिस सुनीता अग्रवाल – गुजरात हाईकोर्ट
  • जस्टिस रेवती मोहिते डेरे – मेघालय हाईकोर्ट
  • जस्टिस लिसा गिल – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट

इन चारों न्यायाधीशों ने अपने-अपने न्यायिक करियर में कई महत्वपूर्ण और चर्चित फैसले दिये हैं।

35 साल पहले टूटी थी पहली दीवार

भारत में किसी हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने का गौरव जस्टिस लीला सेठ को प्राप्त है। उन्होंने वर्ष 1991 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालकर इतिहास रचा था। उस दौर में जो शुरुआत हुई थी, वह आज एक नये मुकाम पर पहुंचती दिखाई दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें : भोर तक चली छापेमारी, दबोचे गये 8…

इसे भी पढ़ें : रसोई गैस फिर हुई महंगी, इतने बढ़ गये दाम… जानें

इसे भी पढ़ें : थाना दिवस बना जनता की उम्मीदों का दरबार…

इसे भी पढ़ें : अचानक कटकमसांडी थाना पहुंचे SP… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : दो जलमीनार, लेकिन दोनों बेकार, पानी को तरसे गांववाले… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान ग्लोबल स्टडीज पर प्रशासन सख्त, 7 दिन का मिला अल्टीमेटम…

Kohramlive : खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान...

वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से BCCI की खास अपील… जानें क्या 

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम...

राजधानी में गैं’गरे’प… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के मांडर की एक युवती...

भोर तक चली छापेमारी, दबोचे गये 8…

Ranchi : कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी चोट दुश्मन...

रसोई गैस फिर हुई महंगी, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : आदमी की रसोई पर महंगाई का दबाव...