Kohramlive : आदमी की रसोई पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को एक और बड़ा झटका देते हुये सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
अब राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलिंडर 913 रुपये की जगह 942 रुपये में मिलेगा। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब रसोई गैस के दाम बढ़ाये गये हैं। इससे पहले 7 मार्च को सिलिंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
क्यों बढ़े गैस के दाम?
उद्योग सूत्रों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता इसकी बड़ी वजह है। अमेरिका-ईरान तनाव और समुद्री आपूर्ति मार्गों पर बढ़ते जोखिमों ने वैश्विक स्तर पर एलपीजी की कीमतों को ऊंचा बनाये रखा है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है।
तेल कंपनियों पर बढ़ रहा था घाटे का दबाव
सूत्रों का कहना है कि मार्च में कीमतें बढ़ाने के बावजूद सरकारी तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी की बिक्री पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं तक पहुंचाना कंपनियों और सरकार की मजबूरी माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : थाना दिवस बना जनता की उम्मीदों का दरबार…
इसे भी पढ़ें : अचानक कटकमसांडी थाना पहुंचे SP… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दो जलमीनार, लेकिन दोनों बेकार, पानी को तरसे गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर के आंगन से टीम इंडिया तक, क्या बोले पिता संजीव सूर्यवंशी… जानें
इसे भी पढ़ें : अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…









