spot_img

अचानक कटकमसांडी थाना पहुंचे SP… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को पुलिस कप्तान अमन कुमार ने अचानक कटकमसांडी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना के कामकाज, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये गये। थाना के अभिलेखों से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक हर पहलू का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने थाना परिसर की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को पुलिस की बेहतर सेवाएं मिलती रहें।

लंबित कांड, वारंट और कुर्की मामलों की समीक्षा

SP ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों और अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान लंबित कांडों, वारंटों और कुर्की से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को ऐसे मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में जितने भी फरार अभियुक्त हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिये विशेष अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा कि कानून से बचने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये और लंबित मामलों को जल्द से जल्द अंजाम तक पहुंचाया जाये। अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों को लेकर भी पुलिस कप्तान ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने लंबित मादक पदार्थ संबंधित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

SP अमन कुमार ने जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि नशे के दुष्प्रभावों को लेकर गांव-गांव और मोहल्लों में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाये, ताकि युवाओं को इस बुराई से दूर रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों को आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय बनाये रखने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता जितना मजबूत होगा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना उतना ही आसान होगा। मौके पर DSP मुख्यालय ज्ञान रंजन, पेलावल अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा, कटकमसांडी के थानेदार अनुपम प्रकाश कुमार समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दो जलमीनार, लेकिन दोनों बेकार, पानी को तरसे गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर के आंगन से टीम इंडिया तक, क्या बोले पिता संजीव सूर्यवंशी… जानें

इसे भी पढ़ें : अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी…

इसे भी पढ़ें : 100 दिनों तक नहीं बजेगी मेमू की सीटी, मुसाफिरों की बढ़ी परेशानी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना दिवस बना जनता की उम्मीदों का दरबार…

Chouparan : कभी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिये लोगों...

दो जलमीनार, लेकिन दोनों बेकार, पानी को तरसे गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के जयडीहा...

अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…

Kohramlive : शाम ढलते ही बाजार की रौनक बढ़ती...

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC)...