spot_img

खान ग्लोबल स्टडीज पर प्रशासन सख्त, 7 दिन का मिला अल्टीमेटम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फायरिंग मामले को लेकर पहले से विवादों में घिरे खान सर के सामने अब एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। उनके कोचिंग संस्थान और उससे जुड़े अस्पताल परिसर में फायर सेफ्टी जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।

फायर ऑडिट में खुली पोल

रविवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने खान ग्लोबल स्टडीज और उससे जुड़े अस्पताल परिसर का विस्तृत फायर सेफ्टी ऑडिट किया। जांच के दौरान कई ऐसे बिंदु सामने आये, जिन्होंने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी। जांच में पाया गया कि संस्थान में आवश्यक फायर अलार्म सिस्टम पूरी तरह मानकों के अनुरूप नहीं है। इसके अलावा फिक्स्ड फायर फाइटिंग सिस्टम भी उपलब्ध नहीं मिला। अग्निशमन विभाग के अनुसार, भवन में जहां 25 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड पानी टैंक होना चाहिए था, वहां मात्र 5 हजार लीटर क्षमता का टैंक पाया गया। और भी कई गंभीर खामियां सामने आई। अधिकारियों ने संस्थान प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 7 से 10 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर किया जाये, अन्यथा नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

दूसरी जांच में भी नहीं हुआ संतोषजनक सुधार

जिला अग्निशमन पदाधिकारी रितेश पांडेय ने बताया कि यह संस्थान का दूसरा फायर सेफ्टी ऑडिट था। पहली जांच के बाद भी कई सुझाव और निर्देश दिये गये थे, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार अंतिम चेतावनी के तौर पर एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि तय समय में सभी मानकों का पालन नहीं किया गया तो अग्निशमन नियमावली के तहत आगे की कार्रवाई शुरू की जायेगी। सूत्रों के अनुसार यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर खामियां दूर नहीं की गईं तो संस्थान और उससे जुड़े भवनों के खिलाफ सीलिंग जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय निरीक्षण रिपोर्ट और अनुपालन की समीक्षा के बाद लिया जायेगा।

राजधानी के अन्य बड़े भवन भी जांच के दायरे में

अग्निशमन विभाग ने साफ किया है कि कार्रवाई केवल खान ग्लोबल स्टडीज तक सीमित नहीं है। राजधानी पटना के अन्य बड़े शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और व्यावसायिक भवनों का भी फायर सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है। जहां भी सुरक्षा मानकों में कमी मिलेगी, वहां नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिये जायेंगे।

 

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से BCCI की खास अपील… जानें क्या 

इसे भी पढ़ें : राजधानी में गैं’गरे’प… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पहली बार एक साथ 4 महिला मुख्य न्यायाधीश, भारतीय न्यायपालिका ने रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें : भोर तक चली छापेमारी, दबोचे गये 8…

इसे भी पढ़ें : रसोई गैस फिर हुई महंगी, इतने बढ़ गये दाम… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से BCCI की खास अपील… जानें क्या 

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम...

राजधानी में गैं’गरे’प… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के मांडर की एक युवती...

पहली बार एक साथ 4 महिला मुख्य न्यायाधीश, भारतीय न्यायपालिका ने रचा इतिहास

Kohramlive : भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में वर्ष 2026...

भोर तक चली छापेमारी, दबोचे गये 8…

Ranchi : कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी चोट दुश्मन...

रसोई गैस फिर हुई महंगी, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : आदमी की रसोई पर महंगाई का दबाव...