Chouparan : कभी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिये लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब चौपारण एवं बड़कागांव में थाना दिवस आम लोगों के लिये राहत का बड़ा मंच बनता जा रहा है। शनिवार को चौपारण थाना एवं बड़कागांव थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और प्रशासन ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। थाना दिवस के दौरान चौपारण में 19 नये फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जबकि 16 पुराने मामलों की सुनवाई कर उनके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। थाना दिवस में पहुंचे अधिकांश मामले भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद और राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित कई विवादों को लेकर लोग उम्मीद के साथ थाना परिसर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी पक्षों की बातें सुनकर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।
CO और थानेदार ने सुनी लोगों की समस्यायें
कार्यक्रम में अंचल अधिकारी (CO) संजय कुमार यादव और चौपारण के थानेदार पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दोनों अधिकारियों ने संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के लिये आवश्यक निर्देश दिये। CO संजय कुमार यादव ने कहा कि भूमि विवादों के कारण अक्सर सामाजिक तनाव की स्थिति बन जाती है। इसलिये प्रशासन ऐसे मामलों के समाधान को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक भागदौड़ का सामना न करना पड़े। चौपारण के थानेदार पंकज कुमार एवं बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार सिंह ने कहा कि थाना दिवस आम लोगों और प्रशासन के बीच संवाद और विश्वास का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से ले रही है और मामलों के निष्पादन के लिये पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : अचानक कटकमसांडी थाना पहुंचे SP… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दो जलमीनार, लेकिन दोनों बेकार, पानी को तरसे गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर के आंगन से टीम इंडिया तक, क्या बोले पिता संजीव सूर्यवंशी… जानें
इसे भी पढ़ें : अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी…









