spot_img

राजधानी में गैं’गरे’प… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के मांडर की एक युवती के साथ हुई हैवानियत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, लेकिन इस बार कानून ने भी ऐसी तेजी दिखाई कि अपराधियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आई और महज 8 घंटे के भीतर सामूहिक दुष्कर्म कांड में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

महिला की शिकायत  

पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 की शाम मांडर थाना क्षेत्र के करगे गांव की एक महिला ने लिखित आवेदन देकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही मांडर थाना में कांड संख्या 58/2026 दर्ज किया गया और मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये SSP के आदेश पर रुरल SP के निर्देश पर खलारी DSP राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में मांडर, चान्हो, बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना के पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल किये गये। पीड़िता को तुरंत मेडिकल जांच और उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

रातभर चली छापेमारी, एक-एक कर दबोचे गये आरोपी

पुलिस टीम ने मांडर, चान्हो और बुढ़मू थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी की। कार्रवाई इतनी तेज थी कि वारदात के कुछ ही घंटों बाद सभी मुख्य आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • आयुष उरांव (22 वर्ष)
  • प्रकाश मुंडा उर्फ पापड़ मुंडा (19 वर्ष)
  • रामलुस कुजूर (23 वर्ष)
  • रंजीत उरांव (24 वर्ष)
  • उमेश भगत (23 वर्ष)
  • दीपक उरांव (19 वर्ष)
  • राम उरांव (19 वर्ष)
  • विकास उरांव (23 वर्ष)

इसके अलावा एक 15 वर्षीय विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।

स्पीडी ट्रायल की तैयारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपियों के खिलाफ शीघ्र आरोप पत्र दाखिल किया जायेगा। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुयेअदालत से स्पीडी ट्रायल चलाने का अनुरोध भी किया जायेगा ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।

 

इसे भी पढ़ें : पहली बार एक साथ 4 महिला मुख्य न्यायाधीश, भारतीय न्यायपालिका ने रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें : भोर तक चली छापेमारी, दबोचे गये 8…

इसे भी पढ़ें : रसोई गैस फिर हुई महंगी, इतने बढ़ गये दाम… जानें

इसे भी पढ़ें : थाना दिवस बना जनता की उम्मीदों का दरबार…

इसे भी पढ़ें : अचानक कटकमसांडी थाना पहुंचे SP… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान ग्लोबल स्टडीज पर प्रशासन सख्त, 7 दिन का मिला अल्टीमेटम…

Kohramlive : खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान...

वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से BCCI की खास अपील… जानें क्या 

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम...

पहली बार एक साथ 4 महिला मुख्य न्यायाधीश, भारतीय न्यायपालिका ने रचा इतिहास

Kohramlive : भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में वर्ष 2026...

भोर तक चली छापेमारी, दबोचे गये 8…

Ranchi : कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी चोट दुश्मन...

रसोई गैस फिर हुई महंगी, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : आदमी की रसोई पर महंगाई का दबाव...