Kohramlive : भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चमक रहा है—वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में जिस बल्लेबाज ने गेंदबाजों के होश उड़ा दिये, वह अब टीम इंडिया की जर्सी पहनने के बेहद करीब है। लेकिन इस चमकती सफलता के बीच BCCI ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने खेल जगत का दिल जीत लिया है।
IPL में मचाया था तूफान
वैभव सूर्यवंशी ने IPL-2026 में ऐसी बल्लेबाजी की कि क्रिकेट विशेषज्ञ भी दंग रह गये। 16 मैचों में 776 रन बनाकर वह सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज बने। इसी शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें मिला और उनका चयन आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे, एशियन गेम्स और श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इंडिया-ए टीम में कर लिया गया।
BCCI की खास अपील
वैभव की उपलब्धियां जितनी बड़ी हैं, उनकी उम्र उतनी ही छोटी। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके माता-पिता से एक विशेष अपील की है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि वैभव अभी नाबालिग हैं और पहली बार लंबे विदेशी दौरों पर सीनियर खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। ऐसे में परिवार का साथ उनके लिए मानसिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होगा।
श्रीलंका से लेकर इंग्लैंड तक साथ रहने की पेशकश
देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड ने वैभव के माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य से उनके साथ श्रीलंका जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा, “वह अभी सिर्फ 15 साल के हैं। पुरुष टीम के बाकी खिलाड़ी वयस्क हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि परिवार का कोई सदस्य उनके साथ रहे ताकि वह सहज महसूस कर सकें।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि परिवार का कोई सदस्य इंग्लैंड या आयरलैंड दौरे पर भी साथ जाना चाहे तो BCCI पूरा सहयोग करेगा। BCCI के अनुसार वैभव के पिता उनके साथ श्रीलंका दौरे पर जाने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में गैं’गरे’प… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पहली बार एक साथ 4 महिला मुख्य न्यायाधीश, भारतीय न्यायपालिका ने रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें : भोर तक चली छापेमारी, दबोचे गये 8…
इसे भी पढ़ें : रसोई गैस फिर हुई महंगी, इतने बढ़ गये दाम… जानें
इसे भी पढ़ें : थाना दिवस बना जनता की उम्मीदों का दरबार…









