spot_img

दो जलमीनार, लेकिन दोनों बेकार, पानी को तरसे गांववाले… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के जयडीहा पंचायत के तहत गुरगाई स्थित बुढ़ीबागी गांव के  ग्रामीणों के लिये पीने का पानी नसीब नहीं। हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिये दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर घर नल जल योजना के तहत गांव में लगाये गये दो जलमीनार अब बेकार है।  ग्रामीणों के अनुसार, एक जलमीनार करीब दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, वहीं, दूसरा पिछले दो महीनों से बंद है। नतीजा यह है कि पूरे गांव के लोगों को पीने का पानी के लिये तरसना पड़ रहा है।

आंधी में उड़ गया सोलर प्लेट, फिर नहीं लौटी पानी की धार

ग्रामीण बताते हैं कि एक जलमीनार का सोलर प्लेट आंधी में उड़ गया था। इसके बाद से वह पूरी तरह बंद पड़ा है। वहीं दूसरा जलमीनार भी लंबे समय से खराब है। गांव वालों का कहना है कि कई बार PHED विभाग को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। विभागीय उदासीनता और अनदेखी के कारण करोड़ों रुपये की योजना गांव में दम तोड़ती नजर आ रही है। बुढ़ीबागी के ग्रामीण पुरन गंझू, तुलसी गंझू, विजय गंझू, संजय गंझू और नकुल बेदिया ने बताया कि जलमीनार बंद रहने के कारण लोगों को दूर-दराज के कुआं और डोभा से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी के लिये लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पीने का शुद्ध पानी नहीं मिलने के चलते अब सेहत भी खराब होने के खतरे बढ गये हैं।

इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर के आंगन से टीम इंडिया तक, क्या बोले पिता संजीव सूर्यवंशी… जानें

इसे भी पढ़ें : अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी…

इसे भी पढ़ें : 100 दिनों तक नहीं बजेगी मेमू की सीटी, मुसाफिरों की बढ़ी परेशानी…

इसे भी पढ़ें : टीचर की नौकरी छोड़ राजनीति में आये बैद्यनाथ राम का सफर… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना दिवस बना जनता की उम्मीदों का दरबार…

Chouparan : कभी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिये लोगों...

अचानक कटकमसांडी थाना पहुंचे SP… जानें क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने...

अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…

Kohramlive : शाम ढलते ही बाजार की रौनक बढ़ती...

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC)...