Ranchi : कभी-कभी जिंदगी की सबसे बड़ी चोट दुश्मन नहीं, बल्कि अपना कहे जाने वाले लोग दे जाते हैं। मांडर की एक युवती के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीते 2 सालों से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। करीब डेढ़ महीने पहले युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया। उसके बाद युवती उसी के घर में रह रही थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी जिंदगी में एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो सब कुछ बदल देगा।
जांच में सामने आई चौंकाने वाली साजिश
पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे मामले के नये राज खुलते गये। शुरुआती जांच में पता चला कि केरल में रह रहा युवती का तथाकथित प्रेमी ही इस पूरे घटनाक्रम का कथित सूत्रधार था। इल्जाम है कि उसी ने मांडर के कुछ युवकों को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए उकसाया था। इस खुलासे ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है।
रातभर चली ताबड़तोड़ छापेमारी
घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आ गई। अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और पूरी रात संदिग्धों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया गया। रविवार भोर करीब पांच बजे तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल कुछ अन्य लोगों की पहचान भी हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। खलारी DSP राम नारायण चौधरी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दुष्कर्म करने वाले और उकसाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।
इसे भी पढ़ें : रसोई गैस फिर हुई महंगी, इतने बढ़ गये दाम… जानें
इसे भी पढ़ें : थाना दिवस बना जनता की उम्मीदों का दरबार…
इसे भी पढ़ें : अचानक कटकमसांडी थाना पहुंचे SP… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दो जलमीनार, लेकिन दोनों बेकार, पानी को तरसे गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : समस्तीपुर के आंगन से टीम इंडिया तक, क्या बोले पिता संजीव सूर्यवंशी… जानें









