Kohramlive : इस भीषण गर्मी में अगर आपका AC भी केवल आवाज कर रहा है, ठंडक नहीं दे रहा तो घबराइये मत, मैकेनिक को फोन करने से पहले ये 5 छोटे-छोटे देसी जुगाड़ आपकी बड़ी समस्या हल कर सकते हैं। छोटी-छोटी लापरवाही ही Air Conditioner को “स्लो” बना देती है, थोड़ा ध्यान, थोड़ी सफाई और सही सेटिंग और फिर देखिये आपका कमरा कैसे बन जाता है कूल-कूल।
1. AC का फिल्टर ठंडक का पहला दरवाजा
गंदा फिल्टर मतलब ठंडी हवा का रास्ता बंद। हफ्ते में एक बार फिल्टर निकालकर पानी से धो लें। साफ फिल्टर = तेज कूलिंग + कम बिजली खर्च।
2. सही मोड, सही तापमान, यही है गेम चेंजर
कहीं AC ‘Fan Mode’ पर तो नहीं चल रहा? हमेशा Cool Mode ऑन रखें। तापमान सेट करें 24-26°C। गलत सेटिंग = ठंडी हवा गायब।
3. आउटडोर यूनिट भी चाहती है सफाई
केवल अंदर नहीं, बाहर वाली मशीन भी अहम है। उस पर जमी धूल, पत्ते और कचरा साफ करें। साफ यूनिट = बेहतर हीट रिलीज = ज्यादा कूलिंग।
4. कमरा बंद, तभी ठंडक
दरवाजे-खिड़की खुली तो ठंडी हवा फुर्र! रूम को पूरी तरह सील रखें। तभी AC अपना असर दिखायेगा।
5. हवा का रास्ता साफ रखें
पर्दे, सोफा या सामान AC के सामने तो नहीं? वेंट्स ब्लॉक न हों, एयर फ्लो बना रहे। जरूरत पड़े तो फैन भी चलायें, कूलिंग और फैलती है।
इसे भी पढ़े :Mantra : शायद सुकून कहीं दूर नहीं, आपके भीतर ही छिपा है, जानें…
इसे भी पढ़े :भारत-न्यूजीलैंड FTA पर मुहर: इन 9 सेक्टर में ‘0’ ड्यूटी से चमकेगा व्यापार…
इसे भी पढ़े : दिग्गज एक्टर का निधन…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन… जानें
इसे भी पढ़े :शादी से लौटता परिवार काल के गाल में समा गया, बहू गंभीर…










