spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने आज महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग और ST/SC, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत NGO के जरिये चल रही योजनाओं की हाई लेवल गहन समीक्षा की। CM ने साफ निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का डिजिटलाइजेशन कर डेटा बेस तैयार करें। NGO के काम की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। वहीं, सखी निवास, शक्ति सदन, बाल गृह और ओल्ड एज होम की प्रगति पर चर्चा की गई। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि कामकाजी महिलाओं का अलग डेटा बेस जल्द तैयार हो। वहीं, स्वयं सहायता समूहों को भी योजनाओं में शामिल करने की तैयारी की बात कही।

CM का वर्किंग वुमन के लिए बड़ा कदम

CM हेमंत सोरेन ने जोर देते हुये कहा कि सखी निवास योजना के तहत सुरक्षित आवास + डे-केयर सुविधा हर जरूरतमंद महिला तक पहुंचे। सीएम ने डिजिटल एजुकेशन पर जोर देते हुये कहा कि डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा को तेजी से बढ़ाया जाये। एकलव्य मॉडल स्कूल, आश्रम विद्यालय, छात्रावास योजनाओं की समीक्षा भी की गई। नर्सिंग और रोजगार पर फोकस किया गया। कल्याण विभाग के तहत अस्पताल, हॉस्टल के साथ नर्सिंग कॉलेज शुरू करने का निर्देश दिये। सीएम ने कहा कि नर्सिंग सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने छात्रावास पोषण योजना के लिये जिला स्तरीय कमेटी बनाने का निर्देश दिये। बच्चों के लिये सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर माहौल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। CM ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हर स्तर पर पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय हो। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के ACS अजय कुमार सिंह, गृह सचिव वंदना दादेल, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह एवं कल्याण सचिव कृपानंद झा समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े : Ranchi : रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय

इसे भी पढ़े : DGP को 6 महीने का एक्सटेंशन…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...