Hazaribagh : हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में आज दर्दनाक हादसा हो गया। डेमोटांड़ स्थित निर्मल सिंह ढाबा के पास सड़क किनारे खड़ी हाइवा से कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार के अंदर बैठे लोग अंदर ही फंस गये। मां विद्या देवी और बेटे चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, पिता महावीर प्रसाद को रांची ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घर की बहू अंकिता देवी की हालत नाजुक है, उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह परिवार रांची के BIT मेसरा के पास अपना घर बनाकर रहते थे। वैसे ये लोग बिहार के सासाराम के विक्रमगंज के मूल निवासी बताये गये। यह परिवार शादी में बाहर गये थे, लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हो गया। इधर, जैसे ही यह खबर उनके मोहल्ले तक पहुंंची, लोग बेहद दुखी हो गये। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...
मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...












